फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास में डूबने से एक वृद्व की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार से लापता बुजुर्ग का शव ब्यास में मिला
विज्ञापन

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। इलाके में ब्यास नदी में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है। वह रविवार से ही लापता था। वृद्ध की मौत नदी में डूबने से हुई बताई जा रही है। अग्निशमन विभाग की टीम की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर विश्राम गृह के पास बह रही ब्यास नदी में किसी ने एक व्यक्ति को देखा। जयसिहंपुर पंचायत प्रधान राजपाल धीमान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को अग्निशमन विभाग की टीम ने बाहर निकाला। उसकी पहचान माली राम (82) पुत्र रेलू राम निवासी नेतरु के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह 11 बजे से घर से गायब था। घर वाले अभी उसे रिश्तेदारी में तलाश कर रहे थे। बताया जाता है कि वह रोजाना नदी के किनारे घूमने जाता था। उधर, थाना लंबागांव प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण डूबना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें