ज्वालामुखी कॉलेज के समीप युवक से पकड़ी 30.42 ग्राम चरस
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी ने एक युवक से 30.42 ग्राम चरस पकड़ी है। युवक की पहचान विकास साहनी (25) पुत्र सुशील कुमार निवासी करियाडा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पुरुषोत्तम धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। ज्वालाजी कॉलेज के पास युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर हड़बड़ा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर चालक है। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।