फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरी कॉलेज में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, आईं गंभीर चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह पठानिया राजकीय महाविद्यालय देहरी के मुख्य गेट पर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान गौरव पठानिया को सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुग भटोली कॉलेज का छात्र गौरव पठानिया निवासी मंगड़ियाल अपनी माइग्रेशन के लिए दोपहर एक बजे के करीब देहरी कॉलेज जा रहा था। उसी समय देहरी कॉलेज से शोभित गुलेरिया, राहुल, आधीश्वर, शिटू और उनके कुछ और साथी देहरी की तरफ आ रहे थे। कॉलेज के मुख्य गेट पर शोभित गुलेरिया उसके साथियों का गौरव पठानिया के साथ टकराव हो गया। किसी पुरानी रंजिश के चलते शोभित और उसके अन्य साथियों ने गौरव से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी तेज हथियार के साथ शोभित ने गौरव पठानिया के सिर पर प्रहार कर दिया। गौरव ने प्रहार को रोकने के लिए अपनी दाहिनी बाजू ऊपर की। इससे उसकी बाजू और सिर पर पर गंभीर चोटें आई हैं। गौरव ने पुलिस चौकी रैहन में शिकायत सौंपी। रैहन पुलिस चौकी के एएसआई दूनी चंद ने बताया कि गौरव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें