फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीलवां में पकड़ा 5.37 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
5.37 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने गश्त के दौरान मीलवां में पकड़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम ने मीलवां में एक व्यक्ति से 5.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। नारकोटिक्स सेल की टीम मीलवां में गश्त पर थी, उसी दौरान टीम को देखकर व्यक्ति भागने लगा, जिसे वहीं धर दबोच लिया। व्यक्ति की पहचान कंस राज पुत्र चमन लाल निवासी मीलवां के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल के दिशा निर्देश अनुसार नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की ओर से मीलवां से एक व्यक्ति से 5.37 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि नाटकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष, हेड कांस्टेबल संदीप हेड कांस्टेबल रंजना शर्मा और परमजीत ने गश्त के दौरान एनएच 1 पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसने भागते हुए एक प्लास्टिक का पाउच झाड़ियों में फेंक दिया जिसे कड़ी मशक्कत के साथ पकड़ा और पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पाउच कहां फेका है जिसे मापने पर उसकी मात्रा 5.37 ग्राम पाई गई। आरोपी के खिलाफ 21/61/85 अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर पहले भी चिट्टे के मुकदमे दर्ज हैं फिर भी यह लोग इसे बेचने से बाज नहीं आ रहे। इसकी पुष्टि एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें