अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर (कांगड़ा)। स्थानीय थाना के एक गांव में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुराचार मामले में ग्रामीणों और हरिपुर कॉलेज एबीवीपी इकाई के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रोष रैली निकाली। पुलिस थाना हरिपुर के बाहर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को मांग भी की।
ग्रामीणों ने सीएम जयराम ठाकुर को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए मांग पत्र भेजा। इसके अलावा ग्रामीणों ने मासूम के उपचार के लिए सरकारी सहायता प्रदान किए जाने की भी मांग की है। ग्रामीणों ने मंगलवार को सायं कैंडल मार्च भी निकाला। रविवार देर शाम हरिपुर थाना के तहत पड़ते एक गांव में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुराचार का मामला सामने आया था। की इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मासूम का रिश्ते में मामा लगता है। आरोपी मासूम को बाइक पर बिठाकर घर से कुछ दूर ले गया और उसके साथ इस दरिंदगी को अंजाम दिया। इसके बाद वह मासूम को वहीं पर तड़पता हुआ छोड़ गया। परिजनों ने जब मासूम की तलाश की तो वह घायल अवस्था में मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ज्वालामुखी से गिरफ्तार कर लिया। देहरा के विधायक होशियार सिंह का कहना है कि नन्हीं गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।