फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 तोले सोने, 40 तोले चांदी के गहने व 1.

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब/रैहन (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रैहन के भराल गांव में एक घर से चोर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने घर की मालकिन के दामाद की शिकायत पर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता सुदेशना अत्री ने कहा कि वह अपने दामाद विजय कुमार के साथ 17 जुलाई को आंध्रप्रदेश के पुट्टापर्थी साईं मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इस बीच घर में रह रही किरायेदार रेखा रानी अपने परिवार के साथ वहीं थीं। 21 जुलाई को उनकी किरायेदार बच्चों के साथ छुट्टी काटने के लिए अपने घर चली गई। 31 जुलाई को जब वह वापस तो घर के ताले टूटे हुए पाए। इस दौरान रेखा रानी ने शोर मचाकर इसकी सूचना आसपास रह रहे लोगों को दी। वहीं, चोरी की घटना की सूचना पड़ोसियों ने फोन के माध्यम से सुदेशना अत्री को दी। घर में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने अपने छोटे दामाद को इस घटना के बारे में अवगत करवाया। छोटे दामाद ने इस बाबत रैहन पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहीं, सुदेशना अत्री अपनी यात्रा को अधूरा छोड़कर हवाई मार्ग से अपने घर भराल पहुंच गईं।
उसने बताया कि उसके घर से लगभग 20 तोले सोने के गहने, 40 तोले चांदी और एक लाख अस्सी हजार की नकदी चोरी हुई है। जबकि किरायेदार के घर के भी ताले तोड़कर चोरों ने दस हजार नकद और सोने की बालियां उठा लीं। किरायेदार की एलईडी उतारकर चोर कमरे में छोड़ गए।
विज्ञापन


वारदात दर वारदात से सहमे लोग
क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इससे पहले राजा का तालाब-ज्वाली रोड़ पर शिव मंदिर में लगाई सोलर लाइट की बैटरी चुराई। वहीं, 30 जुलाई को राजा का तालाब में ही चोरों ने चौक में एक दुकान की पिछली दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन को निकालकर मंदिर में रखे रुपयों पर हाथ साफ किया था।

कोट्स
उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें