फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सदर थाना धर्मशाला के एक गांव में 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति रिश्ते में बच्ची का चचेरा दादा लगता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बच्ची की मां ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मां और पीड़ित बच्ची के बयान लेकर बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद रिपोर्ट को जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी मुताबिक शनिवार को दशहरा उत्सव के बाद देर रात धर्मशाला पुलिस को सूचना मिली कि निकटवर्ती एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार हुआ है। देर रात पुलिस पीड़ित बच्ची के घर पहुंची। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी मदन कुमार ने उसकी बेटी के साथ पहले छेड़छाड़ और फिर दुराचार किया। जब बच्ची ने यह बात अपनी मां को बताई तो आरोपी घर से फरार हो गया। उधर, धर्मशाला थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट फोरेंसिक लैब भेज दी है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें