फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति छूने से नाराज लोगों ने दंपती समेत चार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कटाई चौराहे पर शनिवार को मूर्ति जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। बाद में लोग युवक की दुकान पर पहुंच गए, जहां उसके माता-पिता और बहन को भी मारे पीटे और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़ित ने 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली में एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चंगेरा-मंगेरा गांव निवासी राजमन पुत्र रामनेवास का आरोप है कि वह कटाई चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता है। 30 सितंबर की रात लगभग आठ बजे कटाई चौराहे से होकर तमाम लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। उसी दौरान उसका बेटा विकास मूर्ति के पास चला गया। मूर्ति को छूकर विनती की। मूर्ति छूने से नाराज बेलपोखरी गांव के अजय चौधरी मूर्ति ने विकास को मारा-पीटा। किसी तरह बच कर वह दुकान पर पहुंचा। अभी वह बेटे से घटना की जानकारी ले रहा था कि अजय चौधरी, रामचंद चौधरी, संजय यादव, अमर पाल, अनुज चौधरी तथा 10-12 लोग उसकी दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि लोग जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारने-पीटने लगे। दुकान में रखा सामान तोड़ कर दिया। दुकान में बैठी उसकी पत्नी और बेटी को भी बुरी तरह मारा-पीटा। पत्नी व बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। जानमाल की धमकी देते हुए लोग भाग गए। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अजय चौधरी समेत 10-12 लोगों के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें