फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारापुरी बाजार से 15 मिनट में चोरी हुई स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। तारापुरी बाजार में किराने की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी को चंद मिनटों शातिर उड़ा ले गए। पुलिस में स्कूटी चोरी को लेकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पपरोला का एक व्यवसायी रोजाना की तरह व्यापारियों से आर्डर व पैसे लेने के लिए तारापुरी बाजार आए थे। व्यवसायी ने स्कूटी को एक दुकान के समीप ही खड़ा कर दिया और खुद आर्डर लेने लगा। व्यवसायी सुमित ने बताया कि 10-15 मिनट के बाद वह बाहर निकले तो स्कूटी गायब थी। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि हो सकता है किसी जान पहचान वाले व्यक्ति ने मजाक किया हो, लेकिन इधर-उधर तलाश करने के बाद स्कूटी का कोई भी पता नहीं चल सका। सुमित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन शनिवार को पूरा दिन किसी भी पुलिस जवान ने घटनास्थल का दौरा नहीं किया। बाद में शनिवार शाम को पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके समीप लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर सुराग जुटाए हैं। लोगों का कहना है कि इस प्रकार अचानक स्कूटी का गायब हो जाना हैरानी की बात है और पुलिस को गंभीरता से मामले की जांच करनी चाहिए। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें