फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3800 रुपये में थमाया सुपरवाइजर पद का फर्जी नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। नौकरी दिलाने के नाम शातिर नए-नए हथकंडे आजमा रहे हैं। ताजा मामले में जिला चंबा के सिहुंता के रहने वाले एक युवक को शातिरों ने 3800 रुपये लेकर गगल एयरपोर्ट में सुपरवाइजर के पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया है। नियुक्ति पत्र लेकर जब युवक गगल एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे ऐसी किसी भी नियुक्ति न होने की बात पता चली। इस संदर्भ में युवक ने गगल एयरपोर्ट के निदेशक से संपर्क किया, जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार प्रात: जिला चंबा का एक युवक एयरपोर्ट पर सुपरवाइजर पद के लिए नौकरी का फर्जी नियुक्त पत्र लेकर उनके पास आया। ठगी का शिकार हुए युवक ने बताया कि वह मनरेगा में दिहाड़ी लगाता है। ठगों के जाल में फंसे इस युवक ने बताया कि शातिरों ने 3800 रुपये खाते में डलवाए और स्पीड पोस्ट से फर्जी नियुक्ति पत्र भी इस युवक को भेजा।
किसी के बहकावे में न आएं, एयरपोर्ट अफसरों से ले जानकारी
एयरपोर्ट निदेशक ने एक बार फिर युवाओं को सावधान करते हुए कहा कि वह नौकरी के चक्कर में किसी के बहकावे में न आएं तथा नौकरी के बारे में जानकारी लेने के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें