दो दिन बंद रहेगा झुंगा देवी जलशक्ति विभाग का कार्यालय
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जलशक्ति विभाग उपमंडल झुंगा देवी में कार्यरत तीन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार को जलशक्ति विभाग झुंगा देवी उपमंडल के कर्मचारियों के लंबागांव अस्पताल में सैंपल लिए गए थे। इसलमें तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट वीरवार रात को पॉजिटिव आई थी। इसी के चलते जल शक्ति विभाग के झुंगा देवी उपमंडल कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एक्सईएन अनिल पुरी ने बताया कि एसडीओ कार्यालय को सैनिटाइज करने के लिए दो दिन के लिए बंद किया गया है। अब कार्यालय सोमवार से खुलेगा।