ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान धनोट में एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है।
जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी पुलिस धनोट में गश्त पर थी, वहां नजदीकी एक मंदिर के पास पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मदन लाल निवासी घलौर जो कि अपनी मोटरसाइकिल पर था। शक के आधार पर रोका तो तलाशी के दौरान उक्त युवक से 24.05 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।