इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के एक गांव की नाबालिग ने अपने चाचा पर उससे दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है।
पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी सुरिंद्र धीमान ने बताया अपनी सहेली के साथ थाने पहुंची एक नाबालिग ने अपने सगे चाचा पर उससे दो साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लड़की का इंदौरा के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। थाना प्रभारी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलु को बारीकी से देखा जा रहा है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।