फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपलाह गांव से गायब हुईं तीन नाबालिग लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पपलाह से तीन सगी बहनें गायब
विज्ञापन

परिजनों का आरोप-किसी व्यक्ति ने कर लिया है अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
रैहन (कागंडा)। उपमंडल फतेहपुर की पंचायत पट्टा जाटियां के गांव पपलाह से तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। इनकी पहचान सलीम (15), बीना (13) व माका (12) के रूप में हुई है। लापता युवतियों के पिता बशीर लाल सिंह और माता शबीना ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़कियों को किसी व्यक्ति ने अगवा किया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान संजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पपलाह की मजूही खड्ड में रह रहे गुज्जर समुदाय के लोग उनके पास आए और उन्होंने अपनी तीन बेटियों के लापता होने की बात कही। उन्होंने बताया कि उन्हें एक लड़की का रात को 12 बजे फोन आया था कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। उसके बाद वह नंबर लगातार बंद आया। वहीं लापता हुई लड़कियों के परिजनों ने पुलिस थाना जवाली में लड़कियों की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया है। पुष्टि करते हुए पुलिस थाना जवाली के एसएचओ निर्मल दास थिंड का कहना है कि परिजनों ने लड़कियों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें