फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से परेशान होकर छात्रा ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। कॉलेज जाने वाली छात्रा ने युवक से परेशान होकर किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे गंभीर हालत में टीएमसी में दाखिल किया गया है। आरोप है कि एक युवक से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्रा ने 18 अगस्त को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत अभी तक भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस को जब सूचना मिली तो टांडा जाकर लड़की के बयान दर्ज किए गए। लड़की ने देहरा उपमंडल के एक गांव के युवक पर उसे बिना कारण परेशान करने के आरोप लगाए हैं। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह कॉलेज जाती है तो वह युवक वहां उसे परेशान करता रहता है। उससे बात करने को लेकर बार-बार मजबूर करता है और बात नहीं करने पर उसे धमकियां भी देता रहा। उसने यह भी धमकी दी कि वह उसके घर आकर उसकी बदनामी करेगा। डरी-सहमी लड़की ने 18 अगस्त को शाम के वक्त घर में ही किसी जहरील वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर उस लड़की का उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें