ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र डमटाल के अंतर्गत रांची मोड़ पर आलू-प्याज से लदे खड़े ट्रक के साथ एक तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान जतिंद्र सिंह पुत्र राज सिंह निवासी बीरोनंगल (बटाला) के रूप में हुई है, जबकि इस हादसे में घायल तेजिंद्र सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी सिंदा बटाला (पंजाब) को पठानकोट के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डमटाल थाने के हवलदार राजेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। नूरपुर के डीएसपी साहिल आरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।