फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्रिकेट प्रेमियों को डिजिटल प्रिंट में मिलेगी टी-शर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले मैच को देखने के लिए पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमियों को अब डिजिटल प्रिंट में टी-शर्ट मिलेगी। इस टी-शर्ट का इस्तेमाल क्रिकेट प्रेमी बाद में भी कर सकते हैं। डिजिटल प्रिंट में आईं नई टी-शर्टों के रंग या प्रिंट के निकलने का भी डर नहीं रहेगा। विभिन्न राज्यों से टी-शर्ट बेचने पहुंचे विक्रेता आधी बाजू वाली टी शर्ट 200 रुपये और पूरी बाजू वाली टी-शर्ट 250 रुपये में बेच रहे हैं। टोपी के दाम 150 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

विक्रेताओं ने बताया कि इस बार विराट और रोहित की जर्सियों की अधिक मांग की जा रही है। जबकि धर्मशाला स्टेडियम के बाहर शनिवार से रेहड़ी-फड़ी वालों ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है। मैच को लेकर शहर के रेहड़ी-फड़ी वाले धर्मशाला कॉलेज से लेकर स्टेडियम के अंतिम गेट तक अपनी रेहड़ियां लगाई हैं। मैच के चलते रेहड़ी-फड़ी वालों सहित अन्य जिलों के कारोबारियों को भी कारोबार की अच्छी उम्मीद हैं।

इस बार डिजिटल प्रिंट की टी-शर्टें आई हैं। इनका न तो प्रिंट निकलेगा और न ही रंग। क्रिकेट प्रेमी इन टी-शर्टों को बाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक टी-शर्ट 200 से 250 रुपये में बेची जा रही है।
विज्ञापन

- जय प्रकाश गुप्ता, टी-शर्ट विक्रेता, बनारस

इस बार पूरी तरह से ही डिजिटल प्रिंट में टी-शर्टें आई हैं। पहले रबड़ और प्रिंट दोनों में आती थीं। अब डिजिटल प्रिंट की ही टी-शर्टें उपलब्ध हैं। इनको भी काफी पसंद किया जा रहा है।
- उमेश, विक्रेता, मुंबई

इस बार क्रिकेट प्रेमियों में विराट और रोहित के नाम की टी-शर्ट खरीदने का अधिक क्रेज है। इसके साथ ही शुभमन गिल और सूर्या के नाम की भी टी-शर्टें बिक रही हैं।
विज्ञापन

-मोहम्मद अमान, टी-शर्ट विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें