फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीपीएस ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लिया नुकसान का जायजा

Tue, 20 Aug 2024 03:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने सोमवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी वर्षा से प्रभावित हुए क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पंचायत स्पैडू में 15 अगस्त के दिन हुई भारी बारिश से भूस्खलन के कारण दो घरों में मलबे और आसपास के क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए सरकार की तरफ से निर्धारित किराये का प्रावधान करने को कहा।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत नच्छीर के गांव सुरड़ में पालमपुर नगर की क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना, भारी बारिश के कारण आसपास के घरों में भूस्खलन के वजह से हुए नुकसान की स्थिति का भी जायजा लेने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर दो में भू-स्खलन की वजह से हुए नुकसान और गैहर में चंदपुर-कुलाणी सड़क मार्ग में आवा खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारी और संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें