फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी सड़क पर जरा संभलकर, झुके पेड़, जड़ें निकलीं, हादसों के साये में सफर

Tue, 20 Aug 2024 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के वार्ड बिंद्राबन में पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी मुख्य सड़क पर झुके हुए पेड़ों की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। इन पेड़ों के गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है, विशेषकर यहां से कुछ पेड़ पहले भी गिर चुके हैं और कई लोग बाल-बाल बच चुके हैं। बरसात के मौसम में पेड़ों के गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, और इस बार भी तीन से चार पेड़ गिरने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

पार्षद और स्थानीय निवासी इन पेड़ों को हटाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उनकी जड़ें बारिश से बाहर निकल चुकी हैं और इनकी कभी भी गिरने की आशंका है। पेड़ों के गिरने से पहले बिजली की लाइनों को भी नुकसान हुआ है, जिससे लोग कई घंटे बिना बिजली के रह चुके हैं। अब लोगों को आशंका है कि ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं और यदि ऐसा हुआ तो जान-माल की हानि हो सकती है।
पार्षद ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि इन पेड़ों को जल्द हटाया जाए। इसके साथ ही, क्षेत्र में हर साल बरसात के मौसम में पेड़ों के गिरने को रोकने के लिए एक मजबूत सुरक्षा दीवार की भी आवश्यकता है। यदि लोक निर्माण विभाग यहां पर सुरक्षा दीवार लगाता है, तो इससे पेड़ों की सुरक्षा हो सकेगी और संभावित खतरे को भी टाला जा सकेगा।
विज्ञापन

इन पेड़ों को जल्द हटाना चाहिए : राठौर
बिंद्राबन वार्ड के पार्षद संजय राठौर ने कहा कि यह पेड़ लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। इन पेड़ों को जल्द हटाना चाहिए। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। यहीं नहीं कहा कि पेड़ों के गिरने से यहां पर लगी बिजली की लाइनेें भी टूट जाती हैं। इससे लोगों को छह-छह घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ता है। यहां पर पहले भी कई लोग पेड़ों के हादसे का शिकार होने से बचे हैं।

खतरा बने पेड़ों के कटान के लिए करें आवेदन : डीएफओ
डीएफओ पालमपुर संजय शर्मा ने कहा कि जहां पर यह पेड़ खतरा बने हैं। वहां के स्थानीय लोग या अन्य कोई प्रतिनिधि एसडीएम पालमपुर को एक लिखित आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसकी एक प्रतिलिपि वन विभाग को भी भेज दें, जिससे लोगों की जानमाल के लिए खतरा बने पेड़ों को हटाया जा सके।
पहले भी हो चुके हैं कई हादसे : सुदर्शन
स्थानीय निवासी सुदर्शन जम्वाल ने कहा कि सड़क व अन्य कई जगहों पर ऐसे पेड़ हैं जो लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बिंद्राबन में सड़क किनारे ऐसे पेड़ हैं जो हटाने चाहिए।
खतरनाक पेड़ों को हटाना चाहिए : विनय

टी बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य विनय शर्मा ने कहा कि जिन पेड़ों से जानमाल होने की संभावना बनी हो, उन पेड़ों को जल्द हटाना चाहिए। ताकि बाद कोई हादसा होने से पछताना न पड़े। खतरनाक पेड़ों की बरसात में गिरने की ज्यादा संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें