फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुंगल में बारिश से गोशाला ढही, मकान को भी खतरा

Mon, 15 Sep 2025 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मुंगल गांव बारिश से ढही गोशाला। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगड़ा)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से उप तहसील चढ़ियार के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंगल में 84 वर्षीय लीला देवी की गोशाला गत रात्रि पूरी तरह ढह गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अचानक हुई आवाजों के कारण उन्होंने गाय, भेड़ और बकरियों को तुरंत बाहर निकाल लिया, जिससे जान-माल का नुकसान टल गया।
विज्ञापन

हालांकि, जीवन भर की कमाई से बनाई गई गोशाला तहस-नहस हो गई है और घर भी खतरे में है। लीला देवी का परिवार बेहद गरीब है और किसी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आर्थिक मदद की तत्काल मांग की है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घर के पास के रास्ते की मरम्मत नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे घर की ओर बह रहा है। पंचायत को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार को पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पटवारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें