फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 4 से 14 अगस्त तक होगी डीएलएड की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन सीईटी-2025 (डीएलएड) सत्र 2025-27 के लिए सरकारी और निजी डाइट संस्थानों में सीटें भरने के लिए 4 से 14 अगस्त तक काउंसलिंग करवाएगा। शिक्षा बोर्ड ने काउंसलिंग के लिए 3,176 अभ्यर्थियों को शाॅर्टलिस्ट किया है। डीएलएड के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में 97 से 45 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सरकारी और निजी डाइट संस्थानों में डीएलएड शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए 29 मई को प्रदेश भर में स्थापित 87 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। शिक्षा बोर्ड के पास 15,609 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14,352 ने प्रवेश परीक्षा दी थी जबकि 1,257 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। 3,203 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने 21 और 22 जुलाई को स्पोर्ट्स कोटे की सीटें भरने के लिए काउंसलिंग करवाई। इसके चलते 44 अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स कोटे के तहत पात्र पाया गया है। अब शेष बची सीटों को भरने के लिए शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में 4 से 14 अगस्त तक सुबह 10:00 बजे से काउंसलिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने मेरिट लिस्ट के अनुसार सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध तिथि वार सूची अनुसार ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बोर्ड मुख्यालय पहुंचें। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने साथ बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फार्म को भरकर, समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली मूल प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी, उप श्रेणी सहित अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ इनकी सत्यापित छाया प्रतियां भी साथ लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें