फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धरने पर बैठे नगर पंचायत शाहपुर के पार्षद

Fri, 28 Nov 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। नगर पंचायत शाहपुर के मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल वीरवार को पुलिस थाना शाहपुर के बरामदे में धरने पर बैठे। पार्षद का आरोप है कि कुछ महीने पहले उन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। उच्च अधिकारियों को शिकायत देने पर कथित आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले नगर पंचायत शाहपुर के मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल पर कांग्रेस के ही पार्षद और उनके परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में राजीव पटियाल घायल हो गए थे। पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाने के बाद शाहपुर थाना में केस दर्ज किया गया था। अब पार्षद राजीव पटियाल का आरोप है कि शाहपुर थाना पुलिस की ओर से आरोपियों पर मामूली धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। उधर, थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जांच लगभग पूरी हो चुकी है। जल्दी ही कोर्ट में मामला फाइल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें