फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कंड वार्ड के पार्षद ने खुलवाई 28 बच्चों की आरडी

Sat, 10 Oct 2026 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अनोज विष्ट - फोटो : Archive
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के कंड वार्ड के पार्षद अनोज विष्ट ने समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने पूरे मासिक मानदेय से वार्ड के 28 जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पांच साल की आरडी खुलवाई है। इसके तहत प्रत्येक बच्चे के खाते में पार्षद जेब से हर महीने 300 रुपये जमा करवा रहे हैं। इसके लिए वह अपने पूरे 8,400 रुपये के मानदेय का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांच साल की इस आरडी योजना से प्रत्येक बच्चे के खाते में कुल 18 हजार रुपये की मूल राशि जमा होगी। इस पर मिलने वाले ब्याज को मिलाकर परिपक्वता राशि और अधिक बनेगी। यह संचित राशि भविष्य में इन बच्चों की उच्च शिक्षा और अन्य जरूरी आवश्यकताओं के लिए मददगार साबित होगी।
अनोज विष्ट ने बताया कि पदभार संभालते ही उन्होंने संकल्प लिया था कि निगम से मिलने वाले 8,400 रुपये के मानदेय को जरूरतमंद बच्चों के भविष्य पर खर्च करेंगे। कार्यकाल का पहला वेतन मिलते ही उन्होंने यह पहल शुरू कर दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनका पांच साल का कार्यकाल रहेगा, हर महीने का पूरा मानदेय इन्हीं बच्चों की आरडी में नियमित रूप से जमा होता रहेगा।

अनोज विष्ट- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें