फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में दस तिब्बतियों समेत 66 लोग आए कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना की तेज रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को फरवरी महीने के बाद एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 66 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में एक्टिव मामले 254 हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दस तिब्बती समुदाय के लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं, जिले के कुल 34 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना महामारी के कारण अब तक जिले में 1248 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर आ गया है। कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिला कांगड़ा में कोविड के नए मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तीन जून को जिले में मात्र 10 एक्टिव केस थे, वहीं पांच जुलाई इनकी संख्या बढ़कर 254 हो गई है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में आईएलआई (इन्फलुएंजा जैसी बीमारी) के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करें। मास्क पहनें, दो गज की दूरी बनाए रखें, समय-समय पर अपने हाथों को साबुन तथा पानी से धोते रहें। अगर किसी भी व्यक्ति में आईएलआई जैसे लक्षण पाए जाते हैं, तो तुरंत खुद को आइसोलेट कर ले। इसके साथ ही वह नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना कोविड टेस्ट करवाए। इन लक्षणों को छिपाने से हम अपने साथ-साथ अपने परिवार और अन्य लोगों की सेहत को भी खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें