फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

one died in road accident

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को विभिन्न स्कूलों के पांच विद्यार्थियों सहित कोरोना संक्रमण के कुल 37 मामले सामने आए हैं। वहीं 162 ने वायरस को मात दी है। नूरपुर के जौंटा के 65 वर्षीय व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ के चार विद्यार्थी, डीआर पब्लिक स्कूल नैहरनपुखर की एक छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भी जिला कांगड़ा के विभिन्न हिस्सों में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के कारण जिला कांगड़ा में एक्टिव केसों का आंकड़ा 685 पहुंच गया है। वहीं 1236 संक्रमित मरीजों की वायरस के कारण अब तक मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 62689 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 60762 संक्रमितों ने वायरस को मात दे दी है। उन्होंने लोगों से कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें