फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह बाद कांगड़ा में एक हजार से कम हुए एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी कमी आई है और स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं, रोजाना कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा भी कम हो गया है। सोमवार को जिला कांगड़ा में ढाई माह बाद कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस एक हजार से कम हो गए हैं। इस समय जिला कांगड़ा में मात्र 978 ऐसे मरीज हैं, जो कोरोना कोे मात देने कते लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा एक हजार से अधिक होे गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 80 नए मामले सामने आए हैं और 155 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं दो मरीजों की टांडा अस्पताल में मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में थील गांव के 12 लोग, सदवां के दो लोग, रजोट के नौ लोग, ज्वालामुखी के पांच लोग और जिला कांगड़ा के अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 45292 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 43304 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं केवल 978 मरीजों का अस्पताल या होम आइसोलेशन में उपचाल चल रहा है और 1006 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें