फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंघा में मिला वृद्ध का अर्द्धनग्न क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के तहत देर शाम सोमवार को ग्राम पंचायत प्रधान घरना से थाना को सूचना प्राप्त हुई कि लंघा में शराब के ठेके के ग्राउंड फ्लोर के कमरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। शव अर्द्धनग्न अवस्था में था और शव के कुछ अंग क्षत-विक्षत पाए गए हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी प्यार सिंह ने की है। उन्होंने बताया है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है, ताकि पोस्टमार्टम किया जा सके। शव को वहीं रखा जाएगा, ताकि कोई पहचान वाला उसकी पहचान कर सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों व पंचायत प्रधान से भी शव की पहचान को कहा, लेकिन अभी तक व्यक्ति के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने अपील की है कि शव की पहचान में पुलिस की मदद करें। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें