फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबागांव के 10 लोगों समेत 41 संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में शुक्रवार को लंबागांव के 10 लोगों सहित कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं। 65 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं नूरपुर के टलेटा गांव की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना के चलते मौत हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में नगरोटा बगवां के पांच लोग और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के चार लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस 375 हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 48041 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 46588 मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं 1074 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें। मास्क का उपयोग किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें