फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों ने तोड़ा दम, 54 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं जिले में 54 और लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें तियारा के वार्ड नंबर दो के सात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

मृतकों में शामिल हमीरपुर के 76 वर्षीय बुजुर्ग को 16 दिसंबर को सांस लेने में दिक्कत के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था, जिनकी 17 दिसंबर को मौत हो गई। वहीं खनियारा धर्मशाला के 75 वर्षीय बुजुर्ग को आठ दिसंबर को टांडा में दाखिल किया गया था। व्यक्ति उच्च रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित था। इसके अलावा वीपीओ डूहक धनियारा थुरल जिला कांगड़ा की 72 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को 17 दिसंबर को टांडा में एडमिट किया गया था, जोकि हाईपरटेंशन की मरीज थी। वहीं गांव बारा पोस्ट आफिस हरिपुर जिला कांगड़ा के 52 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हुई है। व्यक्ति को 16 दिसंबर को टांडा कालेज में एडमिट किया गया था, जोकि हाईपरटेंशन से ग्रस्ति था।
वहीं शुक्रवार को संक्रमित लोगों में दौलतपुर का 29 व 22 वर्षीय पुरुष, ढलियारा की 47 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय लड़का, नूरपुर का 31 वर्षीय पुरुष, सदवां का 32 वर्षीय पुरुष, फतेहपुर की 50 व 58 वर्षीय महिला, बगरुर की 48 वर्षीय महिला, मकड़ाहन की 37 वर्षीय महिला, घुरकड़ी का 24 वर्षीय युवक, इच्छी का 44 वर्षीय पुरुष, जवाली का 45 वर्षीय पुरुष, सिद्धपुर घाड़ का 18 वर्षीय लड़का, सदवां का 38 वर्षीय पुरुष, नूरपुर का 55 वर्षीय पुरुष, निजी बैंक का 29 वर्षीय पुरुष, धर्मशाला की 34 वर्षीय महिला, बड़ोल की 22 वर्षीय महिला, मंडी की 55 वर्षीय महिला, बरोल की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बलधर का 31 वर्षीय पुरुष, धलूं का 33 वर्षीय पुरुष, सेरथाना का 70 वर्षीय बुजुर्ग, धीरा की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जसूर का 33 वर्षीय पुरुष, कांगड़ा का 22 व 40 वर्षीय पुरुष, तियारा की 55 व 54 वर्षीय महिला, तियारा की 48 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय लड़का, 37 व 38 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, शाहपुर का 27 वर्षीय युवक, बैजनाथ की 25 वर्षीय युवती, पालमपुर का 30 वर्षीय युवक, रानीताल का 38 वर्षीय पुरुष, देहरा का 73 वर्षीय बुजुर्ग, कथोली का 60 वर्षीय बुजुर्ग व 27 वर्षीय महिला, जवाली की 50 वर्षीय महिला, हरनोटा की 37 वर्षीय महिला, सुनेत की 38 वर्षीय महिला, परोल का 33 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें