फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक बंद रहेंगे चामुंडा होटल व रेस्तरां

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा में होटल और रेस्तरां 31 मार्च तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को चामुंडा होटल एसोसिएशन ने आपातकालीन बैठक की। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान नवल गुप्ता ने की। उन्होंने सभी होटल व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से सभी लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अपने होटलों व रेस्टोरेंट को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की है कि वह 31 मार्च तक चामुंडा मंदिर न आएं। वहीं श्री चामुंडा नंदिकेश्वर व्यापार मंडल ने भी कोरोना वायरस के चलते एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें व्यापार मंडल के प्रधान अमित मेहता व उपप्रधान बॉबी गोस्वामी ने बताया कि देशहित को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि 31 मार्च तक सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि वैसे भी श्री चामुंडा मंदिर के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं के न आने से व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें