फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ स्कूल में एसएमसी प्रधान को हटाने पर विवाद

Sat, 08 Feb 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बैजनाथ में स्टाफ और प्राचार्य के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) की प्रधान पिंकी देवी को हटाकर नया प्रधान नियुक्त कर दिया गया है। इससे मामला और गरमा गया है।
विज्ञापन

आठ माह पहले मनोनीत एसएमसी प्रधान पिंकी देवी ने स्कूल प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पद से हटाने की धमकियां दी जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें स्कूल में होने वाले किसी भी कार्य का बिल नहीं दिखाया जाता, लेकिन चेकों पर साइन करने के लिए दबाव बनाया जाता है। कभी कोई महिला तो कभी शिक्षक उन्हें धमकी देते हैं कि चेक पर साइन नहीं किए तो प्रधान पद से हटा दिया जाएगा।
पिंकी देवी ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में दो दिन पहले बैठक बुलाकर नया प्रधान चुन लिया गया और नए प्रधान से चेकों पर साइन भी करवा लिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्होंने अपना इस्तीफा नहीं दिया, तो उन्हें एसएमसी से क्यों हटाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में उनके बच्चों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जा रहा। उन्हें धमकाया जा रहा है कि अगर वे माता-पिता को स्कूल नहीं लाए तो परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिंकी देवी ने एसएमसी के सदस्य शिक्षक को कमेटी से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार शिकायत मिली थी कि स्कूल में छात्र-छात्राओं के शौचालय साथ-साथ हैं। कुछ शरारती छात्र वहां ताक-झांक करते हैं। इस संबंध में प्रस्ताव रखा था कि शौचालयों को ठीक करवाया जाए, लेकिन अब तक उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में उन्होंने एसडीएम बैजनाथ और डिप्टी डायरेक्टर को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

एसएमसी प्रधान का चयन या हटाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। पांच फरवरी को आम सभा की बैठक में पिंकी देवी को हटाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके बाद नए प्रधान की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

-हर्ष वर्धन, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बैजनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें