फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के माध्यम से रखी जाएगी हर चुनावी गतिविधि पर नजर

विज्ञापन
धर्मशाला विस में पोलिंग बूथों में मतदान की तैयारियों का जायजा लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में पूरी चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला के कमरा नंबर 823 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना को लेकर आयोजित बैठक में डॉ. जिंदल ने कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़ भी उपस्थित रहे। कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले में चुनाव संबंधित सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पोलिंग प्रतिशत, ईवीएम संचालन एवं अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर कंट्रोल रूम पूरी नजर रखेगा तथा प्रत्येक गतिविधि को रिपोर्ट करेगा। इस इस दौरान जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ का ब्योरा रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत समाधान के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीसी, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, सहायक आयुक्त ओमकांत ठाकुर ने शुक्रवार को जिले में स्थापित विभिन्न पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने पोलिंग बूथों में मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी मानकों को जांचते हुए मतदान कर्मियों को वोटिंग प्रक्रिया के कुशल संचालन की बात कही।
विज्ञापन

आदर्श मतदान केंद्रों में सेल्फी प्वाइंट, रेड कारपेट
हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो आदर्श मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके अलावा हर विधानसभा हलके में दो मतदान केंद्र महिला कर्मियों की ओर से संचालित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिले में सात दिव्यांग कर्मियों की ओर से संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन आदर्श मतदान केंद्रों को विशेष तौर से सजाया गया है। इन मतदान केंद्रों में सेल्फी प्वाइंट, रेड कारपेट, पानी की व्यवस्था तथा मतदाताओं के लिए कुर्सियों का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा : एक नजर
कुल पोलिंग बूथ 1627
वल्नरेबल मतदान केंद्र 291
क्रिटिकल मतदान केंद्र 158
कुल मतदाता 13,34,542
महिलाएं 6,53,154
पुरुष 6,59,609
थर्ड जेंडर 6
एनआरआई 6
सर्विस पुरुष मतदाता 21,262
सर्विस महिला मतदाता 506
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें