फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न होने से ठेकेदार वर्ग मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान : भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश की ट्रेजरी अघोषित रूप से बंद क्यों हैं, इस संबंध में अधिकारी जनता को सही जानकारी देने में असफल सबित हो रहे हैं। जिससे आम जनता और ठेकेदारों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। यह बात समाजसेवी अतुल भारद्वाज ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होने कहा कि एक जानकारी के मुताबिक लगभग तीन महीने से एक हजार करोड़ से अधिक राशि का भुगतान ठेकदारों का लंबित है। ठेकेदारों ने दिहाड़ीदार मजदूरों, सीमेंट और सरिया के दुकानदारों को भुगतान करना है, लेकिन ये सभी वर्ग सरकार के अधिकारियों की लापरवाही के कारण घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर ठेकदार अपनी बैंक के लोन की किस्तों को देने में असमर्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन


गरीब जनता सरकार और प्रशासकीय अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण त्रस्त है। आम जनता को यह महसूस हो रहा है कि यह सुख की सरकार जनता की खून पसीने की कमाई को चूस रही है। अतुल भारद्वाज ने कहा कि ठेकेदारों को जीएसटी, लेबर सेस और ईपीएफ समेत कई तरह की देनदारियों को भुगतान करने के बाद कुछ फीसदी ही लाभांश बचता है, लेकिन सरकार की ओर से समय पर भुगतान न होने से ठेकेदार वर्ग मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें