फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला बस अड्डे पर सजा जीएस बाली का नाम

Tue, 14 Jan 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस अड्डा को अब पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के नाम से जाना जाएगा। सरकार की घोषणा के बाद बस अड्डा पर जीएस बाली आईएसबीटी धर्मशाला का बोर्ड भी लगा दिया है।
विज्ञापन


धर्मशाला बस अड्डा का नामकरण पूर्व परिवहन मंत्री के नाम पर किए जाने के चलते सोमवार को निगम के कर्मचारियों की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा, आरएम साहिल कपूर भी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने पूर्व परिवहन मंत्री के प्रदेश में एचआरटीसी के लिए कार्याें और अपने अनुभवों को साझा किया। कर्मचारियों ने बस अड्डा में हलवा-पूरी का भी वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें