फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चीनी कोटे से वंचित उपभोक्ता अभी करें इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। जिले में जनवरी में चीनी के कोटे से वंचित रह गए उपभोक्ताओं को और इंतजार करना पड़ सकता है। अभी तक चीनी का अतिरिक्त कोटा न आने के कारण बैकलॉग नहीं खोला गया है। चीनी का अतिरिक्त कोटा आने के बाद ही उपभोक्ताओं को चीनी की सप्लाई दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से हर माह 8000 क्विंटल के करीब मांग की जाती है लेकिन जनवरी में चीनी कम पड़ जाने के कारण दो हजार क्विंटल की अतिरिक्त मांग भेजी गई थी जो अभी तक गोदामों में नहीं पहुंची है।
जिला कांगड़ा में उचित मूल्य की दुकानों के लगभग 19.5 राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। उचित मूल्य की दुकानों में सस्ते दामों में सरसों का तेल लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। अभी तक उचित मूल्यों की दुकानों में पुराने दामों पर आए सरसों के तेल का कोटा बचा हुआ है। नया स्टॉक आने के बाद सस्ते तेल की सप्लाई शुरू हो पाएगी। कोटा खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से 153 रुपये प्रति लीटर के हिसाब सरसों का तेल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोतम सिंह ने कहा कि सरसों के तेल के दाम कम हुए हैं। अभी तक डिपुओं और गोदामों में पुराना स्टॉक बचा हुआ है। पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद ही उपभोक्ताओं को कम दाम वाला सरसों का तेल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें