फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भदरोया में पंजाब नंबर की दो कारें जलकर राख

विज्ञापन
भदरोया स्थित अरुण पैलेस के पास कारों में लगी आग। जागरूक पाठक - फोटो : अलमारी का लॉक ठीक करने आया कारीगर ले गया 12 लाख का सोना
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया स्थित निजी पैलेस के पास मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से दो कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब पैलेस में पंजाब से आई बरात ठहरी हुई थी। आग की चपेट में आईं कारें पंजाब नंबर की हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गाड़ियों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। पैलेस के मालिक अरुण कटोच ने बताया कि आग लगते ही स्थानीय लोगों और बरातियों की मदद से आग पर काबू पाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। हालात बिगड़ते देख पठानकोट से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही डमटाल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। पुष्टि एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें