फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिसंबर, 2027 तक पूरा होगा गज खड्ड पुल का निर्माण

Mon, 20 Jul 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गज खड्ड पर शुरू हुआ देहरी-जवाली डबल लेन पुल का निर्माण कार्य। - विभाग
विज्ञापन
धर्मशाला। देहरी-जवाली क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। गज खड्ड पर 86.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित डबललेन पुल का निर्माण दिसंबर, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी ने पाइल फाउंडेशन का कार्य शुरू कर दिया था। लगातार बारिश और गज खड्ड में जलस्तर बढ़ने के कारण फिलहाल निर्माण अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार मौसम सामान्य होते ही निर्माण दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। आधुनिक तकनीक से बनने वाला यह पुल बरसात के दौरान भी सुरक्षित और सुचारू यातायात सुनिश्चित करेगा। परियोजना पूरी होने पर देहरी, जवाली और आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
वर्तमान में बरसात के दौरान गज खड्ड का जलस्तर बढ़ने से लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ता है जिससे समय और दूरी दोनों बढ़ जाते हैं। नए पुल के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
यह है पाइल फाउंडेशन
पाइल फाउंडेशन वह प्रक्रिया है जिसमें भूमि की सतह से लगभग 25 मीटर नीचे तक गड्ढा किया जाता है। इसके बाद कंकरीट और सरिया से भरकर पिल्लरनुमा बनाया जाता और फिर पिल्लरों का निर्माण किया जाता है ताकि पिल्लरों की मजबूती बनी रहे और पुल को कोई नुकसान न हो।
828 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा पुल
गज खड्ड पर बनने वाले पुल की लंबाई लगभग 828 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। पुल डबललेन होगा तथा दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे। पुल की मजबूत नींव के लिए पाइल फाउंडेशन ऊपरी सतह से करीब 25 मीटर नीचे तक की जा रही है जिसके बाद पिलरों का निर्माण होगा।
-
लगभग दो माह पहले पुल का निर्माण शुरू किया था। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कर वर्ष 2027 तक पुल को लोगों को समर्पित करना है। बरसात समाप्त होते ही निर्माण फिर से गति पकड़ेगा और इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के साथ स्थानीय विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। -मनोहर लाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें