फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरिपुर तहसील दफ्तर को स्थायी भवन का इंतजार

Mon, 20 Jul 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। हरिपुर को तहसील का दर्जा मिले कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन तहसील कार्यालय आज भी स्थायी भवन का इंतजार कर रहा है। वर्तमान में पूरा कार्यालय कानूनगो भवन के केवल चार कमरों में संचालित हो रहा है, जहां तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य कर्मचारी सीमित जगह में काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हरिपुर तहसील के अधीन 15 पटवार सर्कल आते हैं। राजस्व संबंधी कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग तहसील कार्यालय पहुंचते हैं। सीमित स्थान के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी मामलों, इंतकाल, निशानदेही और अन्य राजस्व कार्यों के लिए आने वाले लोगों को तंग कमरों में बारी का इंतजार करना पड़ता है। बढ़ते काम के बीच जगह की कमी सबसे बड़ी समस्या बन गई है।
लोगों का कहना है कि तहसील भवन के निर्माण का मामला वर्षों से लंबित है और इसकी फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि हरिपुर तहसील के लिए जल्द सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त स्थायी भवन का निर्माण कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें