फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 14 को

Sun, 12 Jan 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के कारण अब तक सैकड़ों दुकानें और भवन इसकी जद में आ चुके हैं। शाहपुर बाजार में स्थित प्राचीन हनुमान और काली माता का मंदिर भी इसकी चपेट में आए हैं। अब काली माता का नया मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। इसके साथ ही शाहपुर बाजार के पास नया हनुमान मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन

14 जनवरी को इस नए हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए सुबह 9ः00 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो शाहपुर के समस्त मंदिरों से होते हुए नए हनुमान मंदिर में संपन्न होगी। प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इसके बाद पंडित सुशील शास्त्री के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ और प्रवचन का आयोजन 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। शाम 6ः00 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें