फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढगवार मिल्क प्लांट की नींव रखेंगे सीएम सुक्खू

विज्ञापन
ढगवार पंचायत के मैदान में देवेंद्र जग्गी व अन्य। इस मेला मैदान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह स
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत ढगवार में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शीतकालीन प्रवास के दौरान नए बन रहे मिल्क प्लांट का नींव पत्थर रखेंगे। इस दौरान मिल्क प्लांट के निकट ढगवार पंचायत में ही एक मैदान को जनसभा के लिए फाइनल किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने शुक्रवार को ढगवार में प्रशासन, विभागीय अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री का शीत प्रवास 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान वह ढगवार में भव्य मिल्क प्लांट का नींव पत्थर रखेंगे। प्रथम मंजिल का कार्य पूरा होने के बाद ही मुख्यमंत्री के हाथों मिल्क प्लांट का शिलान्यास होगा। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड को इस प्लांट के निर्माण का जिम्मा सौंपा है।
इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार भोट, मिल्क प्लांट यूनिट हेड अखिलेश पराशर और देवेंद्र जग्गी ने ढगवार मिल्क प्लांट और अन्य जगहों का निरीक्षण किया। वहीं, जग्गी ने कहा कि राजस्व विभाग ने पशुपालन विभाग के नाम पर 76 कनाल भूमि हस्तांतरित की है। प्लांट तैयार होने के बाद हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन लिमिटेड इस दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का संचालन करेगा। आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट में रोजाना 1.50 लाख लीटर दूध को प्रसंस्करण होगा। दूसरी तरफ दूध से बनने वाले उत्पादों की संख्या में भी इजाफा होगा। दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, खोया और मोजेरेला चीज सहित कई तरह के उत्पाद यहां तैयार किए जाएंगे। ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के स्तरोन्नत होने से कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने में मदद मिलेगी है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में ढगवार मिल्क प्लांट में विभिन्न जिलों से 53 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। प्लांट को नया लुक मिलने के बाद इनकी संख्या 250 तक हो सकती है। इससे हजारों लोगों को जोड़ा जाएगा। धर्मशाला हलके में इससे रोजगार के कई नए अवसर खुलेंगे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें