फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गणित दिवस पर वर्चुअल माध्यम से जोड़े 32 स्कूल

Sat, 11 Jan 2025 07:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली में शुुक्रवार को गणित दिवस पर कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 32 स्कूलों का वर्चुअल प्लेटफार्म पर जोड़ा। कार्यक्रम में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर के प्रधानाचार्य रत्नेश्वर सलारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजय कुमार ने भी बच्चों को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि बलविंद्र मल्होत्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम में 32 स्कूलों ने वर्चुअल प्लेटफार्म पर शिरकत की और गणित दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में कांगड़ा, शिमला, मंडी, सिरमौर और सोलन के जिलों के स्कूलों ने भाग लिया। यह एक अविश्वसनीय कार्यक्रम था। इसमें अलग-अलग जिलों के स्कूलों को एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा लाकर मनाया। वहीं, विजय कुमार ने कहा कि हर वर्ष हम अपने ही स्कूल में गणित दिवस मनाया करते थे, परंतु इस बार दूसरे स्कूलों के बच्चों को भी जोड़ने का प्रयास किया। जिसमें हम सफल रहे हैं। इस कार्यक्रम में 19 वरिष्ठ माध्यमिक, छह उच्च विद्यालय और सात मिडिल विद्यालयों के 5,000 से ज्यादा बच्चों ने एक साथ रामानुजन मैजिक स्क्वायर बनाया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम करने की कोशिश जारी रहेगी।

यह स्कूल जुड़े कार्यक्रम में
गर्ल्स स्कूल सोलन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा शिमला, हाटगढ़ मंडी, राजगढ़ सिरमौर, बीटीसी नूरपुर, बॉय नूरपुर, वरनडा, ऑद, ठाकुरद्वारा, बसंतपुर, मंगवाल, घोड़न, कंदरोड़ी, फतेहपुर, मंगवाल लोधवां, डैकबां, बडयाल धर्मशाला, बॉय स्कूल इंदौरा, राजकीय उच्च विद्यालय सरस्वा पालमपुर, चौकी धर्मशाला, भपू, छन्नी, माजरा, राजा खास और राजकीय माध्यमिक पाठशाला डमटाल धाम, अंदुरून डमटाल, सूरजपुर बलीर, डांगू पीर, बाई अटरिया और भदरौआ।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें