धर्मशाला। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के तहत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आठ पेयजल योजनाओं के निर्माण और सुधारीकरण पर 106 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन परियोजनाओं में चल रहे काम को पूरा करने के लिए मार्च 2026 का लक्ष्य रखा है। इसके तहत इन क्षेत्रों में 55,000 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में जलशक्ति विभाग की पुरानी और नई पेयजल योजनाओं के पर एडीबी ने 106.85 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। इसके तहत 2023 के अंत में जल शक्ति विभाग की ओर से टेंडर जारी किए गए थे।
इन परियोजनाओं को निर्माण कार्य प्रगति पर चल रही हैं। एडीबी की ओर जारी राशि में धर्मशाला विधानसभा की कंड बगियाड़ा और जूल कड़ियाड़ा स्कीम पर 501 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे 1,280 की आबादी को लाभ होगा।
वहीं, शाहपुर विधानसभा में 14.37 करोड़ से तोता नड्डी और सुधेड़ खास कजलोट योजना निर्माण होगा। इससे 9,164 लोगों को लाभ मिलेगा। उधर, 6,445 लोगों को लाभ देने के लिए 11.32 करोड़ रुपये से बंडी-रच्छयालू पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 10,820 लोगों की आबादी को लाभ देने के लिए 17.93 करोड़ से मनेई परगोड़ और लंज नौशहरा पेयजल योजना पर खर्च किए जा रहे हैं।
सुलह विधानसभा में थुरल भ्रांता पेयजल योजना पर 7.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगरोटा बगवां में नेरा, ठंबा, बड़ोह, बूसल और ठारू पेयजल योजना का निर्माण में 33.18 करोड़ रुपये से 12,749 लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलाव जसवां परागपुर विधानसभा की संसारपुर टेरेस पेयजल योजना पर 7.34 करोड़ और कस्बा कोटला पेयजल योजना पर 9.83 रुपये करोड़ खर्च होंगे। इन दोनों पेयजल योजनाओं से 7754 लोगों को सुविधा मिलेगी।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ