फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रियंका गांधी के अपमान पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
धर्मशाला में पुलिस अधाीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देने जाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान कांगड़ा-चंबा के कांग्रेस प्रभारी शांतुन चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं की सोच गिर चुकी है। वे महिलाओं के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर अपनी असली मानसिकता उजागर कर रहे हैं। भाजपा नेता लगातार देश की बेटियों का अपमान कर रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रियंका गांधी के साथ खड़ा है।
पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के बयान से भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। भाजपा महिलाओं की हिमायती होने का ढोंग रचती है। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों द्वारा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस पुनीत मल्ली, सोनिया ठाकुर, रेनू साही, सुरेश पप्पी, मलकीत सिंह, वीना शर्मा, सीमा कौंडल, मंजीत, प्रदीप, योगेश, बॉबी गोस्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें