फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा का नाम नहीं बदलने देगी कांग्रेस : अनुराग

Wed, 21 Jan 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। कांग्रेस सरकार के निर्देशानुसार जवाली में कोऑर्डिनेटर विजय इंद्र कर्ण के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा और पूर्व सीपीएस नीरज भारती भी शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा और कोऑर्डिनेटर विजय इंद्र कर्ण ने कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदलने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन


पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूर्व की कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई मनरेगा योजना का नाम बदल रही है। मनरेगा के तहत हर गरीब परिवार को 100 का रोजगार मुहैया करवाया जाता है, जिससे पंचायतों में विकास हुआ लेकिन अब मोदी सरकार इसको बदल रही है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों का रोजगार छीना जा रहा है। यह संग्राम अब बड़ा संग्राम बनेगा और इस योजना के नाम को बदलने नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें