फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर आते ही पंचायत चुनावों में कूदेगी कांग्रेस : सुंदर सिंह

Tue, 10 Mar 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रोस्टर आते ही कांग्रेस पंचायत चुनावों में पूरी तरह से कूद जाएगी। ज्यादातर पंचायतों में कांग्रेस विचारधारा के लोग चुनकर आएं, इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। यह बात कुल्लू सदर विस क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक करने के बाद हरमिटेज रेस्ट हाउस ढालपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक काफी लंबे अंतराल के बाद हुई है और इसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। सर्किल कमेटियों को चुनावी जिम्मेदारी सौंपने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि बैठक में नई गठित शिलिहार-दो पंचायत को लेकर भी लोगों ने खुशी जताई और पंचायत के गठन को लेकर पंचायत के लोगों ने बाजे-गाजे के साथ बैठक में शिरकत की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विकास हो रहा है वर्तमान में 100 करोड़ के कार्य चल रहे हैं। चाहे वे ड्रेजिंग और सुरक्षा दीवार का हो या फिर विकास का हो हर क्षेत्र में काम जोरों पर चला है।
विज्ञापन

कुल्लू की तीन साइटों में ड्रेजिंग की जा रही है, जिससे क्षेत्र सुरक्षित होगा। सरवरी से लेकर गांधीनगर तक तटीकरण होगा, जिसके जरिये कुल्लू कॉलेज को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तम शर्मा, दौलत ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, संजय गुप्ता सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे।
बिजली महादेव रोपवे करेंगे शिफ्ट
सुंदर सिंह ने कहा है कि बिजली महादेव रोपवे को महाराजा कोठी क्षेत्र में स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन जो बिजली महादेव रोपवे का विरोध कर रहे थे, वे अब अधिकारियों के चक्कर काटकर सोचने के लिए समय मांग रहे हैं। कुछ लोगों के कारण कुल्लू के विकास को रोका नहीं जा सकता। कुल्लू में पीज के लिए रोपवे बनाने के साथ महाराजा क्षेत्र के लिए रोपवे लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें