फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 रुपये पेंशन देने का राग बंद करे कांग्रेस : कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश की बहनों को 1500 रुपये पेंशन देने का कांग्रेस राग बंद करे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में कभी मनाली तो कभी पांगी पहुंचकर महिलाओं के स्वाभिमान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए अपनी हर जनसभा में 18 से 59 साल की हर महिला को 1500 रुपये देने की बात कही थी, लेकिन अब वह पैसे देने के बजाय उनके स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब 2024 में लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई तो एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा के चुनाव में बहनों को छलने का प्रयास किया कि सभी पात्र बहनें जल्द अपने नजदीकी वेलफेयर ऑफिस जाकर अपना-अपना पेंशन फार्म जमा करवाएं और लोकसभा चुनाव के बाद उनके खाते में पूरी बकाया राशि ब्याज सहित उनको दे दी जाएगी लेकिन आज वह पेंशन फॉर्म वेलफेयर ऑफिस से शिफ्ट होकर संबंधित पंचायतों की अलमारियों में धूल फांक रहे हैं। कपूर ने स्मार्ट मीटर में दिखाई दे रहे घोटाले की आशंका पर चर्चा करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार की स्मार्ट मीटर योजना अब योजना नहीं स्मार्ट घोटाला बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें