फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सुलह में मनरेगा क नाम बदलने के विरोध में रैली में महिलाएं और कांग्रेस नेता। -स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में मंगलवार को तहसील मुख्यालय सुलह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश ग्रामीण एवं कृषि बैंक के चेयरमैन संजय चौहान और मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के सुलह विधानसभा के समन्वयक पुनीत मल्ली ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संजय चौहान और पुनीत मल्ली ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि योजना का नाम बदलने से क्या मजदूरों की दिहाड़ी में कोई बढ़ोतरी होगी। वहीं, जिला इंटक अध्यक्ष संजय सैनी ने जोर देकर कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को न केवल मजबूती दी है, बल्कि लाखों परिवारों को सम्मानजनक रोजगार भी सुनिश्चित किया है।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा का नाम यथावत रखा जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन पूरे राज्य में और अधिक उग्र रूप में छेड़ा जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें