फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने वादों से मुंह मोड़ने का किया काम : परमार

Sat, 12 Sep 2026 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
थुरल में बैठक के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपिन सिंह परमार और कार्यकर्ता। स्त्रोत
विज्ञापन
पालमपुर/थुरल (कांगड़ा)। भाजपा थुरल मंडल की बैठक विधायक विपिन सिंह परमार की उपस्थिति में हुई। इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान विपिन परमार ने कहा आज प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को स्वयं परख रही है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए, अनेक गारंटियां दीं और प्रत्येक वर्ग को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हीं वादों से मुंह मोड़ने का काम किया।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विपिन सिंह परमार ने वादा किया कि थुरल मंडल में संगठन को और सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास की गति प्रभावित हुई है। कहीं संस्थान बंद करने की स्थिति बनी, कहीं विकास कार्यों की रफ्तार थमी हुई है और कहीं जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें