फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न के बजाय सरकार को करना चाहिए आत्मचिंतन: महाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मंडी में जहां प्रदेश सरकार अपने चार साल का जश्न मना रही है, वहीं धर्मशाला में कांग्रेस ने सरकार की नाकमियों को लेकर काला दिवस मनाया। सोमवार को जिलेभर के कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अजय महाजन के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से सरकार की विफलता को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि मंडी में सरकार चार साल का जश्न मना रही है, जबकि जश्न के बजाय सरकार आत्मचिंतन करना चाहिए। वहीं सरकार सेकेंड ग्राउंड सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 11 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात हिमाचल प्रदेश को देने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री के इससे पहले प्रदेश के चार दौरे हो चुके हैं और उस समय की गई घोषणाएं केवल कागजों तक ही सीमित रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पांचवीं बार प्रदेश के दौरे पर हैं और पूर्व में की 69 एनएच की घोषणाएं अभी अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की इन्वेस्टर मीट पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इससे प्रदेश को क्या मिला, सरकार को इसकी स्थिति सार्वजनिक करनी चाहिए।
जिला कांगड़ा में 11 विधानसभा क्षेत्रों के लोग फोरलेन से प्रभावित हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात में प्रभावितों को वर्ष 2013 के कानून के अनुरूप मुआवजा देने की बात कही है, लेकिन जयराम सरकार अपने ही प्रधानमंत्री की बात को नहीं मान रही। इसके चलते फोरलेन प्रभावितों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार ने पिछले चार साल में गलत व जनविरोधी फैसले लेकर हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे लोगों को राहत देने के बजाय सरकार अपने चार साल का जश्न मनाने में मशगूल है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विस चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक पवन काजल, आशीष बुटेल, केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सुरेंद्र मनकोटिया, कमल किशोर, राजेश राजा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें