फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी की भ्रांतियों को दूर करने के लिए संवाद जरूरी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण है बहुक्षेत्रीय सहभागिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि टीबी रोग को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी है। इसमें सभी नागरिकों को अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित करना चाहिए। शनिवार को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और यूनियन संस्था के सहयोग से उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लोगों से जिला में क्षय रोग के खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया है। उन्होंने टीबी उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने में बहुक्षेत्रीय सहभागिता पर भी बल दिया।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ काम किया जा रहा है। जिला इसमें अपनी भूमिका निभाने को तत्पर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। जिले में टीबी के लिए नैदानिक क्षमता में काफी वृद्धि के साथ डायग्नोस्टिक सुविधा की मजबूती पर बल दिया गया है। जिले में 47 सक्रिय टीबी डायग्नोस्टिक केंद्र हैं। जिलाधीश ने टीबी समाप्त करने के लिए टीबी परीक्षा दर में वृद्धि करने, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र से टीबी की पहचान पर बल देने, टीबी निवारक उपचार व्यवस्था को मजबूत करने को कहा। बैठक में यूनियन संस्था के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, गुंजन के डायरेक्टर विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नि-क्षय मित्र बनकर टीबी उन्मूलन में दें सहयोग
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आम नागरिकों से नि-क्षय मित्र बनकर टीबी उन्मूलन में अपना सहयोग देने का आग्रह किया है। औद्योगिक इकाइयां नि-क्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की सहायता को आगे आएं और टीबी मुक्त कांगड़ा बनाने के संयुक्त प्रयासों में सहयोगी बनें। उपायुक्त ने कहा कि क्षय रोग असाध्य रोग नहीं है। रोग की शीघ्र और सही जांच के बाद सफल उपचार से टीबी को हराना संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें